CORONA काल के बीच फिर से खुलेंगे स्कूल कॉलेज
राजस्थान: CORONA काल के बीच फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज! जानें गहलोत सरकार की पूरी प्लानिंग Re- Opening Of School Colleges In Rajasthan: कोरोना काल के दौरान ही फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज! गहलोत सरकार ने बढ़ाए ये कदम जयपुर। प्रदेश में बरकरार ‘जानलेवा’ कोरोना खतरे के बीच अब सरकार ने स्कूल-कॉलेज को फिर से खोलने ( Re- Opening Of School Colleges In Rajasthan ) की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल सरकार ( Ashok Gehlot Government ) ने कलक्टर्स के माध्यम से स्कूलों और उनके मैनेजमेंट से स्कूल-कॉलेज के री-ओपनिंग के सम्बन्ध में सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। इन सुझावों के बाद जल्द ही चरणबद्ध तरीके से इन शैक्षणिक संस्थाओं को फिर शुरू किया जा सकेगा। गहलोत सरकार के प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने बीते 30 सितम्बर को एक गाईडलाइन जारी की थी जिसमें स्कूल और कॉलेज खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेना बताया गया था। उसमें बताया गया था कि स्कूल-कॉलेज पुनः शुरू करने का निर्णय सम्बंधित स्कूल और संस्था प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही लिया जाएगा। ...